फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोस्तों के साथ गया अधेड़ अगली सुबह मृत मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। दोस्तों के साथ घूमने निकला अधेड़ अगली सुबह सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


रूपनगर, मुखानी निवासी वीर सिंह नेगी (58) रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे लेकिन फिर घर नहीं लौटे। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। इस बीच सोमवार सुबह सूचना मिली कि वीर सिंह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़े हैं। इलाज के लिए उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें