हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज सभागार में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर ?
हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्यसभा में मुस्लिम महिलाओं से जुड़ा विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक पास होने को महिलाओं के हितों का ऐतिहासिक फैसला बताया है।
मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचीं रेखा आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इससे तलाक जैसा अत्याचार रुकेगा। तीन शब्दों में तलाक एक असहनीय अपराध था, इससे महिलाएं और बच्चे प्रभावित हो रहे थे।
उन्होंने ब्लाक कार्यालय परिसर में नव निर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे महिलाओं को न्याय मिलेगा। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, मैक्स लाइफ के निदेशक शैलेश सिंह, संजीव दीक्षित, अमिता लोहनी, गीतांजली, दीपक खत्री, चंपा कोठारी, समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मैक्स लाइफ के बीमा अभिकर्ता मौजूद रहे।
133 गांवों में 62 लड़कियों ने भी जन्म लिया
हल्द्वानी। उत्तरकाशी जनपद के 133 गांवों में सिर्फ 216 लड़कों के पैदा होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह चौंकाने वाला विषय था। संदेह होने पर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से परीक्षण कराया। पता चला की अप्रैल से लेकर जून तक 62 लड़कियां इन्हीं 133 गांव के मध्य जन्मी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस कुपोषण दूर करने को लेकर है। कुपोषण दूर करने का लक्ष्य तय है। लिंग अनुपात इस तरह घटा तो विवाह के लिए कन्या ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।