लालकुआं। बिंदुखत्ता में जयमाला के बाद दूल्हे के शादी से मुकरने का प्रकरण तीसरे दिन सुलझ गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि शादी समारोह में हुए खर्च की भरपाई और हर्जाने को लेकर तीन दिनों तक चले विवाद के बाद शनिवार शाम दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया और दोनों पक्षों ने सुलहनामे की प्रति कोतवाली में सौंप दी। बता दें कि बीते दिनों चकलुवा से बरात बिंदुखत्ता आई थी। जयमाला के बाद अचानक दूल्हे ने अचानक शादी से इन्कार कर दिया था। इस पर जमकर हंगामा हुआ।