भवाली(नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार और रविवार को पुलिस की ओर से लागू ट्रैफिक प्लान और कैंची धाम तक शटल सेवा सुचारु होने से शनिवार को जाम कम देखने को मिला। इसके चलते अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। साथ ही श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन आसानी से किए। भीमताल और भवाली से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा गया। हालांकि शनिवार की शाम डांठ क्षेत्र में सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने से तिकोनिया तक जाम लगने से सैलानी और स्थानीय लोग परेशान रहे।