पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में तीन मासूम दोराहे पर खड़े हो गए हैं। महिला बच्चों संग पड़ोसी के साथ जाना चाहती है, लेकिन युवक न पत्नी को छोड़ना चाहता है न बच्चों को। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
मामला नगीना कालोनी का है। यहां की 35 वर्षीय एक महिला पति के बजाय पड़ोसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला तीन बच्चों की मां है। उसकी बड़ी बेटी आठ साल की है। दंपति अपने बच्चों को लेकर शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंच गए। पड़ोसी भी आ गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। वह बच्चों को भी अपने साथ ले जाना चाहती है। पुरुष ने भी साफ कह दिया कि वह न महिला को छोड़ेगा न बच्चों को।
उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि उन्हें काफी समझाया गया, लेकिन महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। उन्हें घर भेज दिया गया है। शनिवार को तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।