उत्तराखंड 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के तत्वाधान में एमपी इंटर कालेज खेल मैदान में मैराथन दौड़ हुई। जिसमें एमपी, राइका के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अतुल चौधरी ने बताया प्रथम छह स्थानों पर प्रथम रहने वाले आकाश भारती, विपिन बुधोड़ी, मो. आकिब, मो. जुनैद, करन सती, कैलाश को मेडल तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही शेष 18 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस दौरान बटालियन के सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, कांति बल्लभ, बसंत बल्लभ, प्रधानाचार्य डा. दिग्विजय सिंह चौधरी, चंद्रशेखर मिश्र, जफर अली, प्रताप सिंह, उमेश लाल आदि मौजूद थे।
वहीं पीएनजी पीजी कालेज में एनसीसी कैडेट एवं अधिकारियों के लिए हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की गयी। इसमें 24 गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा तथा 79 बटालियन नैनीताल के शामिल थे। इस दौरान एनसीसी अधिकारी बीएम पांडेय, हेमलता मिश्रा मौजूद रहे।