फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवीनीकरण में कॉर्बेट से बाहर से हो सकती हैं कईं जिप्सियां

Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जल्द ही जिप्सियों के नवीनीकरण का कार्य शुरू होना है। इस दौरान 20 से अधिक जिप्सियां बाहर हो जाएंगी।जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के छह पर्यटन जोनों में 383 जिप्सियां पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


जिप्सियों को पार्क भ्रमण के लिए हर साल नवीनीकरण कराना होता है। इस दौरान वाहन की फिटनेस, वैधता, टैक्स, चालकों के प्रपत्र समेत अन्य मानक पूरे करने होते हैं। कॉर्बेट की नियामवली के अनुसार, पार्क में केवल 15 साल तक की जिप्सियों को परमिट की अनुमति है। ऐसे में 15 साल से पुरानी जिप्सी चला रहे संचालकों पर संकट गहरा गया है। मौजूदा समय में कॉर्बेट में 2007 मॉडल तक की जिप्सियां संचालित की जा रही हैं। कॉर्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 2018 के बाद से कंपनी ने जिप्सी का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। फिलहाल जिप्सी चालकों के पास नई जिप्सी का कोई विकल्प नहीं है। इसे देखते हुए उच्चाधिकारियों को नियामावली में पूर्व की तरह छूट देने को लेकर पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें