फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूषित पेयजल से कई बीमार, पीलिया और डायरिया पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल के कारण पीलिया, डायरिया और लीवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। बीते तीन दिनों में इन रोगों से पीड़ित आठ लोगों को हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें दो बालिकाएं, एक महिला और चार किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक महिला और एक बालिका को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि छह मरीज अभी भी उपचाराधीन हैं। कई लोग घरों पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के दौरान की गई जांचों की रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं जल जनित मामलों के सामने आने के बाद बुधवार को मुख्य पेयजल स्रोत दुर्गापुर से पानी की सप्लाई रोक दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णापुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन दुर्गापुर पेयजल स्रोत के समानांतर गुजरती है। बरसात के मौसम में सीवर लाइन पर दबाव बढ़ने से होने वाले रिसाव के कारण पानी प्रदूषित होकर लोगों के घरों तक पहुंचता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए जल संस्थान के सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें