फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के मनीष पांडे ने हाफ मैराथन में जीता रजत पदक

विज्ञापन
मनीष पांडे। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के मनीष पांडे ने 80वीं अखिल भारतीय अंतर विवि एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हाफ मैराथन में रजत जीता है। मनीष ने 20 किमी की दूरी एक घंटा, 15 मिनट, 3 सेकेंड में पूरी की। कुलपति प्रो. केएस राना ने मनीष को 18 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि दो से छह जनवरी तक कर्नाटक स्थित राजीव गांधी विवि मंगलौर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें रानीखेत के मनीष ने 20 किमी हाफ मैराथन में रजत जीता। डॉ. शर्मा ने बताया कि टीम के साथ मैनेजर सुरेंद्र रौतेला और प्रशिक्षक रफी अहमद थे। मनीष की उपलब्धि के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. अतुुल जोशी, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. सुचेतन साह, दिनेश कुमार राना, विधान चौधरी, जीएस भंडारी, नवीन जोशी, संजय शाह आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें