नैनीताल। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को अधिवक्ता परिषद देवभूमि की बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें परिषद की ओर से मौजूदा सदस्य अधिवक्ताओं को उनके हितों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या के नेतृत्व में हुई बैठक में जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें ओंकार गोस्वामी एंव मंजू कोटलिया को संरक्षक, मनीष जोशी को अध्यक्ष, पुलक अग्रवाल को सचिव, गंगा सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, संजय त्रिपाठी को संगठन उपाध्यक्ष, उमेश कांडपाल को उपाध्यक्ष संपर्क एवं अनिल हर्नवाल को उपाध्यक्ष विवाद, नितिन सूर्या को संगठन सचिव, कृष्णा को संपर्क सचिव, शंकर सिंह चौहान को सचिव विवाद, सिम्मी कपूर को महिला प्रमुख और मुन्नी आर्या को सह महिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। सरिता बिष्ट, किरण आर्या, प्रेमा आर्या, राजेंद्र सिंह बोरा, कमला अधिकारी, पूरन जोशी, नितेश भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।