फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक हादसे में घायल तेंदुए का रेस्क्यू सेंटर में चल रहा इलाज

Thu, 30 Apr 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल के खुटानी में मंगलवार रात एक तेंदुआ बाइक सवार दंपती पर झपट पड़ा था। हमले के बाद तेंदुआ बाइक के पिछले टायर में फंस गया जिसे ढाई घंटे बाद रेस्क्यू किया गया। दंपती सड़क पर गिर गए और उन्होंने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। रानीबाग रेस्क्यू सेंटर की टीम ने तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर घायल अवस्था में रेस्क्यू सेंटर भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से भीमताल के सूर्यागांव में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। आबादी क्षेत्र और विद्यालय के पास तेंदुए की दस्तक बनी हुई है। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरे लगाने की मांग की है। उन्होंने आदमखोर वन्यजीव की पुष्टि होने तक गश्त जारी रखने पर जोर दिया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि घायल तेंदुए का इलाज चल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें