मैनेजमेंट फेस्ट के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। कुविवि के यहां स्थित प्रबंध अध्ययन विभाग में चल रहे मैनेजमेंट फेस्ट के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। तीसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि बॉब के क्षेत्रीय प्रबंधक केसी पाठक, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर सिंह मेहरा, बॉब के शाखा प्रबंधक अमित चौधरी और बॉब के मार्केटिंग हैड कुलदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
फेस्ट के तीसरे दिन की अधिकांश प्रतिस्पर्धाएं उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों के लिए थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिद्धांत, रीक्षिका और करूणिया ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा रहे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। एमबीए के विभागाध्यक्ष प्रो. पीसी कविदयाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।