फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में पास के चक्कर में घनचक्कर बन रहा आदमी

विज्ञापन
हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में कर्फ्यू पास बनवाने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। जरूरतमंदों को पास के चक्कर में घनचक्कर बनना पड़ रहा है। एसडीएम कोर्ट के बाहर जरूरतमंद लोग लाइन में लग रहे हैं और पास के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। कई बार लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी एसडीएम कोर्ट के बाहर पास के लिए जरूरतमंदों की लंबी कतार थी। पास के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. गुरदेव सिंह और एआरटीओ विमल पांडे को मेडिकल इमरजेंसी, किसी के घर में मृत्यु होने के अलावा अन्य आपातकालीन स्थिति के पास जारी करने का जिम्मा सौंपा गया है।
हल्द्वानी निवासी प्रमोद पाल पास बनवाने के लिए आए थे। प्रमोद पाल के भाई प्रदीप पाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और गंभीर चोट आई थी। प्रदीप का इलाज श्रीराममूर्ति अस्पताल बरेली में चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने 15 दिन बाद बुलाया था मगर एक माह हो गया है। प्रमोद पाल पास के लिए सोमवार सुबह से ही कतार में लगे थे।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद उनका नंबर आया, जबकि मुर्तजा अंसारी बिहार बेतिया जाने के लिए पास लेने के लिए आए थे। यहां मजदूरी का काम करने आए थे। बताया कि तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारी कह रहे हैं कि पास कल होगा या परसों होगा। रोज चक्कर कटवा रहे हैं।
मेडिकल इमरजेंसी, किसी के घर में किसी की मृत्यु होने समेत अन्य आपातकालीन स्थिति के पास जारी किए जा रहे हैं। आपातकालीन स्थिति के पास लोगों को तत्काल जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. गुरदेव सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें