फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत; महिला गंभीर

Fri, 03 Jul 2026 09:25 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी

सार

हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के पास गेबुआ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के निकट गेबुआ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


बेलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पदमपुर डोलिया निवासी कमलेश आर्य (32) पुत्र गोपाल राम अपनी बाइक (यूके04 सीजी 5767) से कमोला निवासी बसंती थापा के साथ कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी की ओर से जा रहे डंपर (यूके04 सीसी 5918) से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि बसंती थापा का उपचार जारी है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक कमलेश आर्य अपने भाई की टेंट की दुकान में कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें