फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नौकर गौला रोड से गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी के हत्यारोपी नौकर को पुलिस ने नई इंदिरा नगर गौलारोड स्थित अलफातिमा मैरिज हॉल के पास से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि वह नौकरानी के व्यवहार से परेशान हो गया था। उसकी हत्या करना चाहता था, लेकिन चाकू टेढ़ा होने के कारण वह बच गई। इसी बीच उमा कंसल ने फोन पर पति से उसकी शिकायत कर दी। इस पर उसने बेसबॉल बैट से उमा पर हमला कर मार डाला। उसके चेहरे पर मालकिन की हत्या का कोई मलाल नहीं था।
विज्ञापन


एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों को बताया कि रविवार सुबह हत्यारोपी संतोष आर्या के बारे में सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी को मुखबिर ने सूचना दी। इसके बाद कोतवाल आरएस मेहता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हेमचंद्र पंत, राजेंद्र कुमार, बंशीधर जोशी, रिजवान अली, रवि शर्मा की टीम ने इंद्रानगर पहुंचकर अलफातिमा मैरिज हॉल के पास सो रहे संतोष को पकड़ लिया। पुलिस को भटकाने के लिए पहले उसने अपना नाम सलीम खान बताया। इंस्पेक्टर को दाज्यू कहने पर पुलिस का उस पर शक यकीन में बदल गया। सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम संतोष बताया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि रीना दवा व्यवसायी के परिवार की पुरानी नौकरानी है। परिवार के लोग उस पर अधिक विश्वास करते थे। आए दिन रीना उसके काम में हस्तक्षेप कर धौंस जमाती थी। मालकिन और परिवार के अन्य सदस्य भी उसी की बात मानते थे।
विज्ञापन


घटना के दिन उसने घर की साफ-सफाई की तो रीना उस पर रौब गांठने लगी। इससे नाराज होकर उसने रीना को मारने का फैसला कर लिया। संतोष ने बताया वह रीना को गला रेतकर मारना चाहता था लेकिन चाकू टेढ़ा हो गया। वह बचकर बाथरूम में छुप गयी। इसी बीच उमा ने फोन पर पति पंकज कंसल से उसकी शिकायत कर दी। इससे नाराज होकर उसने मालकिन पर बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उमा के लहूलुहान होने पर वह दरवाजे बंद कर तीसरी मंजिल से गलियारे में कूदकर भाग निकला। इस बीच उसका पैर मुड़ गया। वह जंगल के रास्ते रामपुर रोड पर पहुंचा। इसके बाद गलियों से होते हुए गौलापार की तरफ चला गया। संतोष ने पुलिस से यह भी आशंका जाहिर की कि उसे डर था कि नौकरानी कभी भी जहर देकर उसे मार डालेगी।

हत्या के बाद जंगल में गुजारी रात
शुक्रवार को दवा व्यवसायी की पत्नी की हत्या करने के बाद संतोष ने गौला की तरफ एक ठेले वाले से खाना मांगकर खाया। इसके बाद उसने जंगल में रात गुजारी। दूसरे दिन वह घूमते हुए रात में इंदिरानगर चला आया। पकड़े जाने के भय से उसने परिवार से संपर्क नहीं किया था। उसने पुलिस को बताया कि पैर में दर्द होने के कारण वह पैदल भागने की हिम्मत नहीं जुटा पाया । संतोष ने यह भी बताया कि उसने नौकरानी रीना का पैसा नहीं लूटा है।

घर पर कोई और होता तो उस पर भी हमला कर देता
हत्यारोपी संतोष नवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसने बताया कि दवा व्यवसायी के घर में नौकरानी रीना की ही चलती थी। उसकी बात नहीं सुनी जाती थी। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि संतोष अपने मन में व्यवसायी के परिवार को दुश्मन समझने लगा था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहता तो संतोष उस पर भी हमला कर सकता था। पूछताछ में पता चला कि संतोष सनकी प्रवृत्ति का है। घटना के समय उसके ऊपर खून सवार हो गया था। इसी कारण मालकिन को मारने के बाद उसने तीन मंजिला छत से कूदने में देर नहीं की। उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। भागने के लिए उसने मकान के दरवाजे पहले ही अंदर से बंद कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें