रामनगर। लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम मालधन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक कलाकार मनोज आर्या, ईशा मार्तोलिया और रश्मि शाह ने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकाें को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लोक कला और संस्कृति के संरक्षण और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम आयोजक संजय डोर्बी ने कहा कि लोक कला और लोक संस्कृति ही हमारी पहचान हैं। हमारी पारंपरिक विरासत में समाज की जड़ें और इतिहास समाहित हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, भाजपा नेता राकेश नैनवाल, आकाश आर्या, प्रियांशु देवल, इंदर लाल, दीपक राणा, तेजेश्वर घुघतियाल, हरीश दफोटी आदि मौजूद रहे।