नैनीताल के भवाली मोटर मार्ग में केलाखान के समीप सड़क धंसी हुई।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते भवाली-नैनीताल रोड पर कैलाखान के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस चुका है। हादसे से बचाव के लिए लोनिवि ने धंसाव वाली जगह पर पत्थर रख दिए हैं। सड़क पर यातायात सुचारु है।
बता दें कि कैलाखान के पास पहाड़ी की तलहटी पर बलियानाला बहता है, इस कारण इस स्थान पर हर साल सड़क में धंसाव होता है। लोनिवि की ओर से धंसाव वाली जगह में रोड़ी, बजरी और डामर बिछाकर उसे समतल किया जाता रहा है। इसके बाद भी हर साल सड़क यहां पर धंस जाती है। पिछले साल की तुलना में इस बार सड़क का बड़ा हिस्सा धंस रहा है। साथ ही एक स्थान पर गड्ढा भी हो गया है। इस कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।