नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसर, महाविद्यालय व संस्थान के विद्यार्थियों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन मांगे हैं। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत मुख्य, बैक व एक्स के सभी विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम, नवम) के परीक्षा आवेदन के लिए समर्थ व ईआरपी पोर्टल https://kunainital.samarth.edu.in व https://kuntl.net से शनिवार से 10 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा ईआरपी पोर्टल पर बैक परीक्षा (स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर) के लिए भी परीक्षा आवेदन पत्र खोला जा रहा है। बताया कि निर्धारित तिथि तक यदि किसी विद्यार्थी की ओर से परीक्षा आवेदन पत्र किन्हीं कारणों से नहीं भरा जाता है तो ऐसे विद्यार्थी 10 नवंबर के बाद 13 नवंबर तक पाठ्यक्रम अनुरूप निर्धारित शुल्क का 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलम्ब शुल्क और 14 से 16 नवंबर तक पाठ्यक्रम अनुरूप निर्धारित शुल्क का 100 प्रतिशत अतिरिक्त विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। संवाद