फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों के पहुंचने से पर्यटन स्थल हुए गुलजार

Sun, 26 Oct 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सैलानियों की आमद बरकरार है। यहां पहुंचे सैलानियों से दिनभर पर्यटन स्थल गुलजार रहे। लगातार बढ़ रही सैलानियों की आमद से नैनीताल में पर्यटन को बूस्टर डोज मिली है। नैनीताल में ऑटम सीजन ने रफ्तार पकड़़ ली है। पिछले कुछ दिनों से यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी पर्यटकों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। इससे नैनीताल में खासी रौनक बढ़ी है। होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउसों में अधिकतर कमरे बुक हो चुके हैं। टैक्सी चालक, नाव चालकों, घोड़ा चालकों में काम मिलने से खुशी है। पर्यटन स्थल स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटर फॉल व केव गार्डन में सैलानियों की काफी भीड़ रही। नैनी झील में भी पर्यटकों ने नौकायन किया। माॅलरोड सैलानियों से पूरे दिन गुलजार रही। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें