हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला में शनिवार को सूर्पणखा नासिका छेदन का मंचन किया गया। इस बीच मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, गीतिका बल्यूटिया, हेमंत बगड़वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। वन स्त्री की भूमिका अदिति और कंचन तिवारी ने निभाई। मानसी ने श्रीराम की, लक्षिता ने लक्ष्मण की, सुमन शाह ने खर, राधा मिश्रा ने दूषण, दीपा तिवारी ने मंत्री और सूर्पनखा की भूमिका पूजा लटवाल ने निभाई। माई सिटी रिपोर्टर