फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भगवान शिव के जयकारों के साथ महाशिवरात्रि मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भगवान शिव के जयकारों के साथ शनिवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने किया। महिलाओं ने कलश में जल भरकर भगवान के भजनों के साथ भटेलिया से चार किमी खड़ी चढ़ाई चढ़कर आदि छोटा कैलाश मंदिर में शिव-पार्वती का जलाभिषेक किया। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर छोटा कैलाश में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु छोटा कैलाश पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के साथ भगवान शिव का ध्यान लगाया। विधायक कैड़ा ने कहा कि छोटा कैलाश को भगवान शिव का धाम माना जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और सांसद के प्रयासों से मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने रविवार को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष दर्मवाल ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से आदि छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि शनिवार को ही छोटा कैलाश में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। रविवार सुबह 4 बजे से लोग भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, आनंद दर्मवाल, कमलेश भट्ट, त्रिलोचन पलड़िया, संतोष शर्मा, खीमा शर्मा, राघव बिष्ट, रोहित पलड़िया, लीला देवी, पंकज मेहरा, महेश बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर भीमताल के डांठ स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर को बिजली की मालाओं से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी मदन गिरी ने बताया कि रविवार की सुबह 4 बजे से मंदिर में पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें