National Games: गौलापार स्टेडियम में शनिवार को महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में महाराष्ट्र की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं ओडिशा ने सिल्वर मेडल जीता है।
गौलापार स्टेडियम हल्द्वानी में शनिवार को महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में महाराष्ट्र की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं ओडिशा ने सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन
गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को चार सेमीफाइनल मुकाबला हुए। महिला वर्ग में पहला मुकाबला दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच हुआ, इसमें महाराष्ट्र ने 26-16 के अंतर से दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में ओडिशा की लड़कियों ने कर्नाटक को 36-23 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र के लड़कों ने प. बंगाल को 32-22 से हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। अंतिम मुकाबला ओडिशा और केरल के लड़कों के बीच हुआ। इसमें ओडिशा ने 32-26 से जीत दर्ज की। शनिवार को पुरुष और महिला वर्ग में महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच मुकाबला होगा।
कांस्य के लिए भी होगा मुकाबला
शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में महिला और पुरुष वर्ग में दो-दो टीमें बाहर हो गई हैं। खो-खो के नियमानुसार हर वर्ग में तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को कांस्य पदक दिया जाता है। इसके लिए शनिवार को पहले हार्ड लाइन मैच होंगे। इसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली और कर्नाटक, महिला वर्ग में प. बंगाल और केरल की बीच भिड़ंत होगी। दोनों विजेता टीमों को कांस्य पदक दिया जाएगा।