फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ मना महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव

Fri, 16 Oct 2026 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सभा ने बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली। इसमें 18 घोड़ों पर विराजमान 18 गोत्र, पगड़ी पहने 50 से अधिक महिलाओं की स्कूटी रैली और आकर्षक धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर धार्मिक यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी विजय भूषण गर्ग ने किया। यात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर कारखाना बाजार, बर्तन बाजार, सदर बाजार और मीरा मार्ग होते हुए रेलवे बाजार में संपन्न हुई।
इसमें महाकाल, अघोरी, बाबा नीम करोली और श्याम बाबा की झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के अंत में महाराजा अग्रसेन का डोला शामिल रहा। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व मेयर जोगिंदर पाल रौतेला आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वहां सभा के अध्यक्ष असीम सिंघल, महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, राकेश गर्ग, अशोक अग्रवाल, संयोजक आशुतोष अग्रवाल, सह संयोजक सरिल गोयल, कनव अग्रवाल, युवा समिति अध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री तुषार मित्तल, महिला अध्यक्ष वैशाली अग्रवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर जन्मोत्सव को भव्य बनाया।

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

अग्रवाल महासभा द्वारा निकाली  गई शौभा यात्रा में दोपहिया वाहनों  पर सवार महिलाएं।    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें