कुमाऊं में पहली बार रेसलिंग करते हुए महाबली खली चोटिल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इसके बावजूद बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार को उन्हें हेलीकाप्टर से देहरादून ले जाने की योजना है।