फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास

Fri, 22 Dec 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
ामनगर में ट्रैक्टर ट्राली को पकड़े हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के कर्मचारियों ने कोसी नदी में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। आरोप है कि कुछ खनन कारोबारियों ने जब्त वाहन को वन कर्मियों के कब्जे से जबरन छुड़ाने का प्रयास भी किया। इस कारण वन कर्मचारियों ने घटना की सूचना रेंजर ललित कुमार को दी।
विज्ञापन


इस आधार पर कोतवाली के एसएसआई राहुल राठी, पुलिस कर्मियों को लेकर रेंजर कोसी नदी के कालूसिद्ध गेट पर पहुंचे, जहां खनन कारोबारियों ने रेंजर को बताया कि ट्रैक्टर को गलत पकड़ा गया है। वह अवैध रास्ते से नहीं आ रहा था।

खुद को निर्दोष बताते हुए उन्होंने वाहन को छोड़ने की मांग की लेकिन रेंजर ने मौका मुआयना किया। पाया कि वाहन में लदा उपखनिज अवैध रास्ते पर फेंका गया था। इस कारण खनन कारोबारियों की अनसुनी कर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें