गरमपानी (नैनीताल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पीएलवी रंजना पांडे ने सोमवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी। अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग और फोन पर बात करते हुए वाहन नहीं चलाने के साथ नशे से दूर रहने की अपील की।