फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में बनाई रील, रियल में पहुंच गए थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के दो युवकों ने फॉलोअर और लाइक पाने के लिए बाजार से इंस्पेक्टर की वर्दी खरीदी और पहनकर रील बनाने लगे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी दिनेश और दिव्यांश को दबोच लिया। कोतवाली में दोनों ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही। दोनों से इंस्टाग्राम और यूट्यूब से वर्दी में बनाई रील भी डिलीट कराई गई।
विज्ञापन


दो युवकों की पुलिस निरीक्षक की वर्दी में बनाई गई रील इंस्टाग्राम और यूट्यूब दोनों पर वायरल हो रही थी। रील में युवक गाड़ी से पुलिस की वर्दी में उतरते हुए दिखाई दे रहे थे। इसकी शिकायत पर एसएसपी पीएन मीणा ने मातहतों को कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने रील से दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। हल्द्वानी निवासी दिनेश और मुखानी के दिव्यांश से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार उन्होंने स्वीकारा कि यह वर्दी बाजार से खरीदी थी। पुलिस ने दोनों के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवा दिए। दोनों के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए चालान भी काटा। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि वर्दी मर्यादा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसे पहनकर इस तरह के कृत्य करना गलत है। दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें