फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण 2026: सूतककाल में दान पुण्य फलदायी, जानिए किन-किन राशियों पर दिखेगा ग्रहण का प्रभाव

Tue, 03 Mar 2026 12:40 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि आज चंद्रग्रहण के सूतककाल की शुरुआत के साथ दान पुण्य का विशेष महत्व है जबकि विभिन्न राशियों पर इसके अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
ऐसा रहेगा ग्रहण का समय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू हो गया है। चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे स्पर्श करेगा और शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया ग्रहण काल के दौरान तिल, गुड़, तेल, घी, शक्कर, आटा, चावल, उरद, हवन सामग्री, मौसम के अनुसार वस्त्र, जल, मीठा, पेय, तुलसी दल, ऊनी वस्त्र, कंबल, दक्षिणा आदि का दान शुभ होता है।

विज्ञापन


मंदिरों में पूजा अर्चना  सुबह 6:20 बजे से पहले हो गयी थी उसके बाद कपाट बंद हो गए। ग्रहण का होली गायन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण भारत में खंड ग्रास के रूप में दिखाई देगा। इसलिए सूतककाल में बाल, बृद्ध, बिमार, को छोड़कर सभी पर सूतक लागू होगा भोजन आदि का निषेध होगा। इस दौरान दान पुण्य का लाभ मिलेगा।

राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
मेष-अपयश, वृष-उन्नति, मिथुन-धन लाभ, कर्क- हानि, सिंह- शरीर कष्ट, कन्या-आर्थिक हानि, तुला- धन लाभ, वृश्चिक- कष्ट रोग, धनु- संतान से कष्ट, मकर- शुभ लाभ, कुंभ- पारिवारिक कलह, मीन- कष्ट व्यय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें