सातताल क्षेत्र में आयोजित 18वीं अखिल भारतीय जेके टायर 20-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मुकाबले हुए। इसमें लखनऊ और दिल्ली की टीमों ने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 158 रन बनाए। ग्वालियर के दुर्गेश ने चार विकेट चटकाए। जवाब में ग्वालियर की टीम 125 रनों में आउट हो गई। लखनऊ के सुनील ने चार विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में आरकेयूएसटी दिल्ली ने 126 रन बनाए।
जवाब में डीएलएफ 121 रन ही बना सकी। डीएलएफ की ओर से रेसू ने 58 रन बनाए। मैच के मुख्य अतिथि नोयल फिलिप थे। अंपायर हिमांशु, विजय सिंह और प्रकाश, स्कोरर कमल गोस्वामी थे। प्रतियोगिता के आयोजक आफताब मसीह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले जाएंगे। ब्यूरो