फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश और लू ने किया बेहाल 

Mon, 11 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। लू और सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उच्च पर्वतीय क्षेत्रों पर बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने दावा किया था कि आठ अप्रैल से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रविवार सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही थीं। दोपहर लगभग 12 बजे लू चलने लगी थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 8.9 किलोमीटर प्रतिघंटा और दिशा पश्चिम रही। पश्चिमी विक्षोभ सोमवार तक सक्रिय रहेगा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों पर बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें