फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 14 महीने बाद गुलजार होगी लोअर माॅलरोड, पहले राहगीर चलेंगे फिर दौड़ेंगे वाहन

Mon, 02 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले वर्ष मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई लोअर माॅलरोड के ट्रीटमेंट का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। लोनिवि ने माइक्रो पाइलिंग, एसडीआरए ट्रीटमेंट और स्लैब डालने का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। रविवार से इस मार्ग को पैदल राहगीरों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग की ओर से फिलहाल मार्ग से अस्थाई रैंप को हटाने का काम किया जा रहा है। पैदल आवाजाही शुरू होने के बाद मार्ग पर वाहनों का ट्रायल किया जाएगा और यदि यह ट्रायल सफल रहा, तो एक सप्ताह के भीतर वाहनों का संचालन भी पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोअर माॅलरोड का यह संकट नया नहीं है। साल 2018 में भी इस मार्ग का करीब 25 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था, जो लंबे समय तक केवल अस्थाई रोकथाम कार्यों के भरोसे ही चलता रहा। पिछले वर्ष सितंबर में पुराने क्षतिग्रस्त हिस्से के ठीक बगल में सड़क का एक बड़ा भाग फिर धंस गया जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। इसके बाद लोनिवि ने कुल 70 मीटर प्रभावित हिस्से के लिए 4.80 करोड़ रुपये की संशोधित लागत से नए सिरे से रोकथाम कार्य शुरू किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने पुष्टि की है कि अस्थाई रैंप हटाने के बाद सोमवार से पैदल आवाजाही शुरू की जा रही है और जल्द ही वाहनों के लिए ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा।

11 नवंबर तक मार्ग न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी
नैनीताल। मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने लोअर माॅलरोड को लेकर तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने लोनिवि को साफ चेतावनी दी है कि यदि 11 नवंबर तक मार्ग को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो व्यापारी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से तय समय सीमा के भीतर यातायात और पैदल आवाजाही सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें