जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद कॉर्बेट टाईगर रिजर्व (सीटीआर) में रात्रि विश्राम करने वाले पर्यटकों को जेब कम ढीली करनी पड़ रही है। पर्यटकों को अब 12 के बजाय पांच फीसदी जीएसटी चुकाना पड़ेगा।ईको टूरिज्म विभाग के रेंजर ललित आर्या ने बताया कि ढिकाला, बिजरानी व झिरना में रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। इसके लिए पर्यटकों को इन जोनों में मौजूद कमरों की ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 22 सितंबर के बाद होने वाली सभी रात्रि विश्राम की बुकिंग में पांच फीसदी जीएसटी लिया जाएगा। इसे सीटीआर में लागू कर दिया है।
अक्तूबर में खुलेगी पार्क की ऑनलाइन बुकिंग
मानसून सीजन के चलते ढिकाला जोन को 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। 15 नंवबर से जोन को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग को अक्तूबर के पहले सप्ताह में खोला जाएगा। विभागीय स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इन कमरों पर इतनी देनी होगी जीएसटी
कमरों की संख्या कमरे का चार्ज पहले अब
06 4000 480 200
39 2000 240 100
02 1500 180 75