फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मेरा हिट है...

विज्ञापन
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह क्रिसेंडो में अपनी प्रस्तुती देते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज में 11वें वार्षिक समारोह क्रिसेंडो में लव मेरा हिट है... गीत पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। देश की आजादी के लिए जान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर पेश किए नाटक ने सबको भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. भारती राणा, आईटीबीपी के कमांडेंट मुकेश यादव, कमांडिंग आफिसर कर्नल शुभाजीत बसु और राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। घुंघरू टूट गए... गीत पर भी सभी ने ठुमके लगाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को लेकर पेश किए नाटक में मुगल काल से लेकर उरी हमले में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
अन्नू गौतम, मोनिका भंडारी, स्वर्णिमा, प्राची, रुचि, भाकुल, मेघा नेगी, मुस्कान शर्मा, राहुल जोशी, अनुष्का, शुभम, स्वाति, दीक्षा आदि ने डांस और गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान एमएस डॉ. अरुण जोशी, डॉ. आरजी नौटियाल, डॉ. एसआर सक्सेना, डॉ. एसएस भंडारी, डॉ. साधना अवस्थी, डॉ. शहजाद अहमद, डॉ. यतींद्र सिंह, डॉ. मकरंद सिंह, डॉ. भावना श्रीवास्तव, डॉ. वीएन सत्यवली, हरिमोहन उपाध्याय, अमित दुम्का आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें