फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद की रोशनी में खूब दिखाई प्रतिभा 

Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
भूपेश कन्नौजिया 
विज्ञापन
Lots of visible talent in the light of hope - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समय सुबह 10 बजे। जगह हल्द्वानी का स्टेडियम। कोई बैसाखी के सहारे, कोई व्हील चेयर पर तो कोई लड़खड़ाते हुए माथे से पसीना पोछते हुए उत्साह से लबरेज मैदान की ओर बढ़ रहा था। मौका था पैरालंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का। इसमें जिले के 120 दिव्यांगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जिला नैनीताल पैरालंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई। 
विज्ञापन


ओखलकांडा ब्लॉक से लेकर बिंदुखत्ता, बेतालघाट, धारी, कोटाबाग, लालकुआं, रामगढ़, रामनगर और हल्द्वानी से पहुंचे दिव्यांग बच्चों ने भाला फेंक, गोला फेंक, सीटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिंह नेगी ने किया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र अतुल पांडेय, राष्ट्रीय ओड़ समाज के महासचिव परमजीत राजपूत, जिला महामंत्री भाजपा खीम सिंह दानू, समाज सेवी हेमंत गुरुरानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्र में पहली बार आयोजित पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी मैदान पर दिखाई दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक पैरालंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद जोशी और संस्था की उपाध्यक्ष कविता बिष्ट ने बताया कि उनका मकसद दिव्यांग प्रतिभा को सामने लाकर एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है। 
 
एमए कर रही हूं। मौका मिले तो गोला फेंक और भाला फेंक में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हूं। आसपास दिव्यांगों के लिए ऐसा कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। इस कारण कभी-कभी थोड़ी मायूसी होती है। 
- लक्ष्मी, जसपुर।

राज्य सरकार यदि दिव्यांगों के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज खोल दे तो हम जैसे कई लोगों को उनके मनमाफिक करियर मिल जाएगा। सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है, ताकि हम अपने अरमान पूरे कर सकें। 
- नरेंद्र कुमार, रामनगर।

पहली बार किसी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहा हूं और आगे भी प्रतिभाग करता रहूंगा। मौका मिला तो देश के लिए भी खेलने को प्रशिक्षण लूंगा।
- त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल, आईआरबी, बैलपड़ाव।

मुझे वॉलीबाल पसंद है। दिव्यांग होना मेरी कमजोरी नहीं, मेरी खूबी है। बैंक की नौकरी करना चाहती हूं। हैंडीकैप्ड के सर्टिफिकेट पर नहीं स्पोर्ट्स कोटे से। बस इस तरह के बड़े आयोजनों की जरूरत है। 
विज्ञापन

काजल, गोरापड़ाव।

विजेताओं की सूची

गोला फेंक प्रतियोगिता (महिला वर्ग)

प्रथम - रेखा मेहता
द्वितीय - ममता रानी
तृतीय - सुनीता

गोला फेंक प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)

प्रथम - प्रदीप सिंह
द्वितीय - दीपेंद्र कुमार
तृतीय - नरेश कुमार
सीटिंग वॉलीबाल - नैनीताल बी ने नैनीताल ए को 15.8 से पराजित किया। 

200 मीटर दौड़ में

प्रथम - दुर्गा दत्त
द्वितीय - कमल जोशी
तृतीय - रितेश द्विवेदी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें