ग्लैमऑन मिसेज इंडिया २०१९ का खिताब जीतने वाली ज्योति शाह
हल्द्वानी। बुलंद हौसले के दम पर शहर की बेटी ज्योति शाह ने गुरुग्राम में आयोजित ग्लैमऑन मिसेज इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को आरटीओ रोड पर छड़ायल नयाबाद स्थित अपने आवास में पहुंची ज्योति ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के दौरान अप्रैल में उनके पिता बालकृष्ण शाह का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया।
इस दुख से संभली ही थी कि अगस्त में एक सड़क हादसे में इकलौते भाई का साथ भी छूट गया। वर्तमान में भोपाल में पति कर्नल परीक्षित शाह के साथ रह रहीं ज्योति ने बताया कि अपनों को खोने के दर्द के बीच परिजनों के सपोर्ट से अगस्त में गुरुग्राम में ब्यूटी खिताब अपने नाम किया। मॉडल और योगा ट्रेनर ज्योति का सपना महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करना है।