फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम हो गई ‘हेलो हल्द्वानी’ की धुन

Thu, 17 Mar 2016 01:20 PM IST
विपिन खर्कवाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) परिसर से संचालित कम्यूनिटी रेडियो सर्विस ‘हेलो हल्द्वानी’ की आवाज इन दिनों सुनने को नहीं मिल रही। शहर की एकमात्र कम्यूनिटी रेडियो सर्विस का इंटरनेट आधारित प्रसारण भी पिछले काफी दिनों से ठप पड़ा है, जिसका किसी भी छात्र और तराई-भाबर के श्रोताओं को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

  यूओयू के इस प्रसारण केंद्र से यूओयू में संचालित होने वाली तमाम शैक्षणिक गतिविधियों और कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहरों, गतिविधियों, ऐतिहासिक पहलुओं समेत कई रोचक, ज्ञानवर्धक और कॅरियर संबंधी जानकारी दी जाती थी। इसका छात्रों और युवाओं को तो लाभ मिलता ही था।

इसके अलावा धर्म, संस्कृति, इतिहास, सरोकार और अपनी पहचान को लेकर संजीदा श्रोता इस रेडियो के प्रसारण से काफी लगाव रखते थे। बता दें कि इस बार भी यूओयू में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दिए गए प्रॉस्पेक्टस में इस कम्यूनिटी रेडियो सर्विस का प्रचार किया गया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार 91.2 एफएम पर संचालित रेडियो विश्वविद्यालय की तमाम शैक्षिक गतिविधियों, छात्रों को प्रवेश संबंधी जानकारियां देने और विश्वविद्यालय में होने वाली कार्यशालाओं के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करता है। इसके साथ ही स्थानीय लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार में भी सहयोग करेगा। लेकिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होने वाला प्रसारण फिलहाल ठप है। प्रॉस्पेक्टस में जिक्र के बावजूद छात्रों और संस्कृति प्रेमियों को खासी मायूसी हो रही है।

रेडियो सर्विस के लिए काम करे स्टाफ ने  पिछले दिनों उसने त्यागपत्र दे दिया। सरकार से इस रेडियो सर्विस के लिए कोई अलग से फंड नहीं मिलता। विवि अन्य मदों से इसका खर्च चलाता है। 17 मार्च को नए स्टाफ की ज्वाइनिंग के साथ ही हेलो हल्द्वानी की सर्विस सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

- प्रो. गोविंद सिंह, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार, यूओयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें