फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के लेनदेन पर होगी नजर!

Wed, 08 Mar 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
बचत खातों में अब तीन लाख या अधिक जमा प्रतिमाह करेंगे तो आप पूछताछ के दायरे में आ सकते हैं। बैंक इसकी सूचना एफआईयू (फाइनेंस इंटेलीजेंस यूनिट) को दे सकती है। बैंक से पूर्व में भी एक वर्ष में सिर्फ 120 बार ही नगदी निकालने का नियम था।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक एक निर्धारित शुल्क खाताधारक से लेती रही है। खास बात ये है कि चालू खाते (करंट एकाउंट) इसके दायरे में नहीं आएंगे। नोटबंदी के बाद से ही लोगों के खातों की निगहबानी जांच एजेंसियों ने तेज कर दी थी।

बचत खाते और जनधन खातों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। दस लाख या इससे अधिक की रकम बचत खाते में जमा होने पर बैंक इसे हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन मानता है। हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के लिए अलग से रजिस्टर में विवरण दर्ज किया जाता है और जानकारी एफआईयू को दी जाती है।
विज्ञापन


ये जानकारी आटोमेटिक कंप्यूटर से एफआईयू के पास चली जाती है। सूत्रों की मानें तो अब बचत खाते में तीन लाख या इससे अधिक जमा करने की सूचना भी बैंक एफआईयू को दे सकता है।

हालांकि अभी इसको लेकर केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय या आरबीआई की ओर से कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है मगर राशि सीमा घटने को लेकर चर्चा चल रही है। पूर्व में भी बचत खाते से वर्ष में 120 ट्रांजेक्शन करने की छूट थी। इसके बाद ट्रांजेक्शन करने पर बैंक निर्धारित शुल्क लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें