फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रैली से मालरोड पर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के माल रोड पर बृहस्पतिवार को आयोजित एक धार्मिक रैली के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उनके कई जरूरी काम प्रभावित हुए। इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। कई लोग कारों की छतों पर बैठकर रैली में शामिल हुए, वहीं बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट के सड़कों पर दौड़ाते दिखे। यह सब पुलिस की मौजूदगी में होता रहा जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने करीब बीस मिनट बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कर दिया था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें