फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तिल सड़े पाप झड़े के उदघोष के साथ मनाई लोहड़ी

Thu, 15 Jan 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा/गूलरभोज। किच्छा में पंजाबी धर्मशाला ट्रस्ट की ओर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोहड़ी मनाने के लिए बड़ी संख्या में पंजाबियों की भीड़ उमड़ी। तिल सड़े पाप झड़े के उदघोष के साथ लोहड़ी मनाई गई। स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गिद्दा-भंगड़ा आदि कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तिलक राज बेहड़, सतपाल गाबा, जुगल किशोर बाम्बा, सुरेश कुमार ढीगड़ा ने किया। इस दौरान पंजाबी महिला समिति व धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से नगर के हरिचंद कक्कड़्, शक्ति खुराना, करतारी बाई, विद्यावंती समेत 70 बुजुर्गों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। देर शाम महिला कमेटी ने गीत गाकर लोहड़ी को अग्नि दी। इस मौके पर बिमल नागपाल, कमेटी अध्यक्ष विनोद फुटेला, राज पपनेजा, सतीश अरोरा, निर्मल सिंह हंसपाल, भूषण नारंग, अशोक मित्रा, केवल हुड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन


गूलरभोज के मुख्य बाजार और विधायक आवास सहित कई स्थानों पर लोहड़ी के कार्यक्रम धूमधाम से मनाए गए। मुख्य बाजार के तिराहे पर रेलवे क्रॉसिंग के पास नई बस्ती में विधायक अरविंद पांडे के आवास और पंजाबी कॉलोनी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाबी कॉलोनी के पास लोहड़ी जलाकर रात्रि भोज का कार्यक्रम कर मूंगफली, टॉफी, रेवड़ी, गुड़, गजक का प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक युवा वर्ग ने लोहड़ी स्थल की परिक्रमा कर डांस आदि का कार्यक्रम भी किया। इस दौरान अध्यक्ष सतीश चुघ, मनीष गुंबर, दीपक सिडाना, कुलदीप रघुवंशी, सतीश सिडाना, मुकेश अरोरा, प्रमोद ठुकराल, अखिल अरोरा, कश्मीर लाल अनेजा, सुरेन्द्र अनेजा मौजूद रहे। संवाद
मानवीय एकता का प्रतीक है लोहड़ी


काशीपुर। बार एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि लोहड़ी का पर्व खुशी का संदेश देता है और मानवीय एकता का प्रतीक है। बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने भी लोहड़ी के महत्व को समझाया। वहां पर उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें