पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक में लॉक डाउन के चलते ब्लॉक धारी के गांवों में आ रही खाद्यान्न समस्या, राशन कार्ड के ऑनलाइन प्रक्रिया, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनको राशन नहीं मिलने से दिक्कत होने की बात ब्लॉक प्रमुख ने कही।
ब्लॉक सभागार में खाद्य आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति आदि दुरुस्त रखने के ब्लॉक प्रमुख ने निर्देश दिए। प्रमुख ने कहा कि घर घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी स्वास्थ विभाग की टीम करें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों को प्रति यूनिट चावल निःशुल्क अप्रैल से जून तक दिया जाना है जिसे जल्द दिलाने की भी मांग की गई। इसके अलावा सामाजिक डिस्टेंस सभी को बनाए रखने का भी आह्वान किया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, सहायक खंड विकास अधिकारी मनमोहन सिंह रावत, पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे, मदन मोहन, कौशल पांडे, मुकुल पांडे, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, जीत सिंह कुमार, लता सुयाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने धारी ब्लॉक के गांवों में जाकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से सैनिटाइजर का छिड़काव भी करवाया|