फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

735 निर्माण श्रमिकों को जारी हुई सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा जिले के 735 निर्माण एवं सन्निर्माण श्रमिकों को साढे़ सात लाख रुपये मदद जारी की गई। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण योजनान्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रुपए की आर्थिक मदद की जा रही है। बुधवार को अपने पंजीयन अपडेट कराने वाले 735 निर्माण श्रमिकों के खातों मेें एक-एक हजार रुपए कुल सात लाख, 35 हजार रुपए की सहायता राशि जारी की गई। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह के अनुसार अभी तक 18181 निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता की किश्तें जारी की जा चुकीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें