फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोकल फॉर वोकल को मिलेगी नई उड़ान

Tue, 24 Nov 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी, एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सरस मेले का उद्धाटन करते राज्यसभा सदस्य दिनेश आर्य,  व
विज्ञापन
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में दस दिवसीय सरस मेले का सांसद दिनेश आर्य और विधायक बंशीधर भगत ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी





हल्द्वानी। महिला उद्यमिता, स्वदेशी उत्पादों और ग्रामीण आजीविका को नई पहचान देने के उद्देश्य से मंगलवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सदस्य दिनेश आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर दस दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। तीन दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में देश के 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूह अपने पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों के साथ पहुंचे हैं।





राज्यसभा सदस्य दिनेश आर्य ने कहा कि सरस मेला से महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण उद्यमियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मेले में स्थानीय और शुद्ध देशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री के ''''लोकल फॉर वोकल'''' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन






विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए बायर-सेलर मीट का भी आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि मेले में देशभर की कला और संस्कृति से जुड़े 250 स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन




बॉक्स-


कथक की प्रस्तुति ने बांधा समा
उद्घाटन समारोह में सुजाता माहेश्वरी की टीम ने हनुमान चालीसा पर आधारित शास्त्रीय कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति, सुर, ताल और भाव-भंगिमाओं के अनूठे संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं हिमनाद बैंड ने भी शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधा। बुधवार को सारेगामा फेम कलाकार नीरज उप्रेती अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें