फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हेमंत गुरु महाराज के कत्थक नृत्य और पंडित अवधेश गोस्वामी के शास्त्रीय संगीत पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित एफटीआई सभागार में सुधि फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार?
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और सुधी संस्था के सहयोग से एफटीआई में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचर्चा, कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कलाकारों और कवियों ने प्रतिभा से जनमानस का मन मोह लिया। दिल्ली से पहुंचे हेमंत गुरु महाराज ने शानदार कथक नृत्य और बरेली से पधारे पंडित अवधेश गोस्वामी ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वक्ताओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत ने केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि देश के सच्चे सिपाही बनकर सेवा की। आज नई पीढ़ी को कर्मठता, लगन से देश के प्रति अपने भावों को बनाये रखना चाहिए। बरेली से पधारे वैज्ञानिक सचिन रस्तोगी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत ने जमींदारी प्रथा, बहु विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त किया। लेखक, पत्रकार प्रदीप बेलवाल ने कहा कि समाज में परिवर्तन होना प्रकृति का नियम है। पूजा जोशी, अजय सरोहा के निर्देशन में सीपीएस, केवीएम, रिद्धिम डांस एकेडमी, स्वर लहरें संस्था की ओर से देश भक्ति, पहाड़ी गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत विशेष अतिथि ग्वालियर घराने के पंडित अवधेश गोस्वामी, जयपुर घराने के पंडित हेमंत गुरु महाराज ने किया। सुधि संस्था अध्यक्ष डॉ. हंसादत भट्ट ने सभी का आभार जताया। इससे पूर्व सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलाचरण और मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी हुआ। बरेली से पधारे रोहित राकेश, सत्यपाल सजग, अशोक वार्ष्णेय, मंजू पांडे उदिता, बीना भट्ट बड़शीला, प्रियंका जोशी, प्रदीप उपाध्याय ने रचनाएं प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा जोशी लिखित मेलों का राज्य कुमायूं स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक प्रियंका जोशी, एसके जोशी, भावना भट्ट, रूपेंद्र नागर, सुबोध सिंह, रचना फुलारा, नलिनी जोशी, अंचल अहेरी, कृष्ण रंजन जोशी, ज्योत्सना शर्मा समेत कई संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें