फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक आज से शराब की दुकानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होने पर कुमाऊं लीकर एसोसिएशन ने 25 मई से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। ठेकेदारों ने कोटा सिस्टम समाप्त करने, बिक्री पर टैक्स लगाने, मार्जिन मनी पहले की तरह करने और दुकान खोलने का समय बढ़ाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित शराब ठेकेदार के कार्यालय में कुमाऊं लीकर एसोसिएशन की बैठक हुई। ठेकेदारों ने बताया कि वर्तमान में होटल, बार बंद हैं और टूरिस्ट का आना भी बंद हो गया है। इस कारण शराब खरीदने वाले स्थानीय लोग ही रह गए हैं।
कहा कि 15 दिनों के दौरान 108 करोड़ की शराब बेची गई लेकिन बाद में बिक्री कम हो गई। अब ठेकेदारों को अधिभार देना मुश्किल हो गया है। पहले ठेकेदारों की मार्जिन 25 फीसदी थी लेकिन अब कोरोना टैक्स लगने के बाद मार्जिन घटकर 14 फीसदी रह गई है। लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से दुकानें बंद करा दी गईं। ठेकेदारों का पैसा फंस गया लेकिन सरकार ने अभी तक पैसा नहीं लौटाया।
विज्ञापन

ठेकेदार नवनीत अग्रवाल ने कहा कि यूपी में शराब की दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलती हैं लेकिन उत्तराखंड में चार बजे से पहले बंद करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार को दुकान खोलने के लिए अधिक समय देना चाहिए। लॉकडाउन से पहले रात दस बजे तक दुकानें खुली रहती थीं। बैठक में गिरीश सिंह नेगी, बाबू राम जायसवाल, वरुण चौनाल, विक्की चौधरी, पुष्पेश पांडे, शनि छाबड़ा, अमित गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें