भवाली (नैनीताल)। लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला ने सोमवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा किया। उन्होंने स्कूल के नवीनीकृत भौतिक शास्त्र प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। साथ ही एलबीए बैठक की। लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ने कहा कि सैनिक स्कूल में कैडेट्स को सर्वोत्तम अधिकारी बनने की शिक्षा दी जाती हैं। उन्होंने कैडेट्स को इन संसाधनों को महत्व देने के साथ शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद