फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शीला माउंट और झील पार फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान पर खेली जा रही छठी विकास जोशी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 147 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में शीला माउंट ने 19वें ओवर में मुकाबला जीत लिया। वहीं झील पार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। रोहिणी इलेवन मात्र 115 रन ही बना सकी। शीला माउंट और झील पार ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें