रामनगर। रामनगर समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ने फल आढ़तियों को मंडी परिसर में ही कारोबार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडी परिसर से बाहर कारोबार करने वालों आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।
मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि बीते लंबे समय से रामनगर के फल आढ़तियों की ओर से मंडी से बाहर फल बेचने की शिकायत मिल रही है। कहा कि मंडी परिसर से बाहर कारोबार करने से मंडी शुल्क की चोरी की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि रामनगर मंडी नोटिफाइड क्षेत्र है और मंडी परिसर से बाहर फल आढ़त का कारोबार करना मंडी अधिनियम के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में कारोबार नहीं करने वाले फल आढ़तियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार उनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अहमद रजा, मो. तस्लीम, रवीश, नरेंद्र प्रकाश पंत आदि मौजूद रहे। संवाद