फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेतालघाट में पड़ा मिला तेंदुए का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनखोली में शनिवार सुबह एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने तेंदुए का शव पड़ा देखा तो वह डर के चलते वापस घर लौट आईं। ग्रामीणों के साथ वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। वन विभाग के कपिल चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें