नैनीताल। अयारपाटा सभासद मनोज साह जगाती ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन देकर मेट्रोपोल पार्किंग से कूडा हटाने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा है कि लंबे समय से मेट्रोपोल पार्किंग से कूड़े के ढेर को नही हटाया गया है। इस कारण उस क्षेत्र के आसपास हमेशा दुर्गंध रहती है और लोगों को दिक्कत हो रही है। समीप में रहने वाले लोग घरों के आंगन तक में नहीं बैठ पा रहे हैं। ज्ञात हुआ है कि मात्र दो ही वाहन कूड़ा फेंकने हल्द्वानी जा रहे हैं, शेष खराब हैं।