बीएसएसवी के विद्यार्थियों को किया सम्मानित। स्वयं
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के वर्ष 2025-2026 में 45 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें से 21 बच्चों ने खेलों में अपना परचम लहराया है। मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि कैडेट हरविंदर ने आरडीसी परेड में भाग लिया। सात विद्यार्थियों का चयन अग्निवीर (सेना) के लिए हुआ है। 21 बच्चों ने खेलों ओर कला उत्सव में प्रतिभा किया। बबली, साक्षी, सिमरन, उमा, जया, हिमानी, करन, कार्तिक, निर्भय, आयुष ने फुटबाल में प्रतिभाग किया जिसमें से चार खिलाड़ी यूथ आई लीग में प्रतिभाग कर रहे हैं। बास्केटबाल में जीतांशु, गौरव, अस्मिता, कार्तिक और एथलेटिक्स में राघवेंद्र ने हिस्सा लिया है। कला उत्सव में कृतिका, मीनाक्षी, यश, आदित्य, दीपक, अजय ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने सभी को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, आलोक कुमार, डॉ. रेनू, गोविंद बोरा, उत्कर्ष, डॉ. नीलम आदि मौजूद रहीं। संवाद